जननायक कर्पूरी ताजिंदगी सादगी, ईमानदारी व त्याग की प्रतिमूर्ति बने रहे डॉ मधेपुरी

जननायक कर्पूरी ताजिंदगी सादगी, ईमानदारी व त्याग की प्रतिमूर्ति बने रहे डॉ मधेपुरी

मधेपुरा.

शहर के कर्पूरी चौक पर मंगलवार को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व शिक्षाविदों ने जननायक कर्पूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. समाजसेवी-शिक्षाविद प्रो भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने जननायक की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ताजिंदगी सादगी, ईमानदारी एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बने रहे. उन्होंने कहा कि जननायक किसी जाति या समुदाय विशेष के नेता नहीं, बल्कि वे ताजिंदगी सर्वजन के नेता बने रहे. मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रकाश कुमार पिंटू, अमरेंद्र कुमार यादव, राजकुमार निराला, रमण कुमार, पवन ठाकुर, अरविंद ठाकुर, नीतीश, गजेंद्र यादव व मदन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >