एसडीएम ने सरौनी कला में क्रिकेट टूर्नामेंट पर लगाया रोक

एसडीएम ने सरौनी कला में क्रिकेट टूर्नामेंट पर लगाया रोक

खिलाड़ी व खेलप्रेमियों ने धरना पर बैठे बिहारीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी कला काली स्थान परिसर में दो जनवरी से प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष ने रोक लगा दी. इसको लेकर खिलाड़ी व खेलप्रेमियों ने धरना पर बैठे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह मैदान में लगभग 20 से 25 वर्षों से खिलाड़ियों के लिए खेल गतिविधि का केंद्र रहा है. हर वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया के द्वारा कराया जाता है. इसमें गांव के युवाओं के साथ-साथ दूसरे जिलों के खिलाड़ी भी भाग लेते हैं. धरना पर बैठे खिलाड़ियों ने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर तीन महीनों पहले से अभ्यास, टीम चयन व्यवस्थाओं पर मेहनत की जाती है. ऐसे में ऐन वक्त पर रोक लगना खिलाड़ियों के मनोबल पर गहरा चोट पहुंचा है. धरना पर बैठे खेलप्रेमी मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक के तहत उपाध्यक्ष भीम मंडल के मिलीभगत से टूर्नामेंट को रद्द करने को लेकर एसडीएम को आवेदन दिया गया था. मुखिया पूनम कुमारी ने बताया कि हर वर्ष इस काली स्थान परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. क्रिकेट रद्द से पूरे सरौनी कला गांव के खेलप्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मेला कमेटी उपाध्यक्ष के द्वारा आरोप लगाया गया. बिल्कुल गलत है. वरीय पदाधिकारी स्थल का जांच कराये. खिलाड़ी को इस स्थान पर खेलने का इजाजत दिया जाये. काली स्थान हाट कई वर्षों से एक की उपाध्यक्ष बने हुये हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि हाट का पैसे का बंदरबांट किया जाता है. कमेटी भंग कर नया कमेटी बनाने की बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >