कैंसर से बचाव को लेकर स्कूली छात्राओं को लगाया गया टीका

कैंसर से बचाव को लेकर स्कूली छात्राओं को लगाया गया टीका

उदाकिशुनगंज . ह्यूमन पेपीलिमा वायरस (एचपीवी) से बचाव को लेकर स्कूली छात्राओं के बीच टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंकित सौरभ के नेतृत्व में डॉ मो इरफान व अन्य ने मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के 106 छात्राओं को कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण किया. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अंकित सौरभ ने बच्चों, अविभावकों व शिक्षकों को बताया कि एचपीवी वायरस तेजी से फैल रही है. इसका लक्षण प्रायः 9 से 14 साल की बच्चियों में पायी जाती है. इसके कारण हर रोज मौतें हो रही है. इसके बचाव को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति पटना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के 34 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, मदरसों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. ताकि कोई भी 9 से 14 साल की बच्ची इस टीकाकरण से वंचित न रह सके. यह टीकाकरण साल में दो बार, छह माह के अंतराल पर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी बच्चियों को 9 से 14 वर्ष की आयु में हर हाल में यह टीकाकरण करा लेना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >