Madhepura, मधेपुरा के साहुगढ़ मे पुल धंसा, आवागमन ठप, प्रशासन अलर्ट

मधेपुरा के साहुगढ़ मे पुल धंसा, आवागमन ठप, प्रशासन अलर्ट

मधेपुरा से सविता नंदन कुमार की रिपोर्ट,

जिला मुख्यालय से सटे साहुगढ़ में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पुल धंस जाने से साहुगढ़, भेलवा, घैलाढ़ समेत दर्जनों गांवों का संपर्क मधेपुरा से टूट गया। बताया जाता है कि यह पुल करीब 60 वर्ष पुराना था और काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था।घटना के संबंध में सहायक अभियंता फुलेश्वर यादव ने बताया कि पुल पर पूर्व से ही भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार की रात एक भारी वाहन के गुजरने से पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा आवागमन बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

इधर, अभियंत्रण विभाग के अनुसार पुल के समीप ही नए पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहां फिलहाल पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि नए पुल के निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

पुल ध्वस्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को पूरी तरह रोक दिया है। साथ ही, अस्थायी डायवर्जन निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह घटना घटी। फिलहाल क्षेत्र में आवागमन बाधित है और लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने को विवश हैं।

फुलेश्वर यादव, सहायक अभियंता मधेपुरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >