मारपीट व लूट को लेकर सदर थाना में दिया आवेदन

मारपीट व लूट को लेकर सदर थाना में दिया आवेदन

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी में भर्राही के जीवछपुर वार्ड नंबर सात के निवासी राजेंद्र साह के पुत्र अरविंद साह के साथ मारपीट किया. जानकारी के अनुसार देते हुए पीड़ित अरविंद साह ने बताया कि शनिवार के देर रात उनके दुकान पर नगर थाना क्षेत्र के मुरारी यादव, चंदन यादव ने दुकान में आकर उनके दुकान के दराज से करीब दो लाख रुपये नगद एवं एक सोने की चैन छीन लिए एवं उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर मौके से भाग गये.

वही इसके बाद आस पास के लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गयी. वहीं सिर पर गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >