थानाध्यक्ष ने रात्रि गश्ती तेज करने का ग्रामीण पुलिस को दिया निर्देश

थानाध्यक्ष ने कहा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधी गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर चौकस होकर अपनी अपनी ड्यूटी करे.

कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने परेड के दरम्यान सभी ग्रामीण पुलिस को विशेष तौर पर रात्रि गश्ती तेज करने और सतर्क रहने की सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. थानाध्यक्ष ने कहा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधी गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर चौकस होकर अपनी अपनी ड्यूटी करे. इस दौरान अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, एसआई विकास कुमार, एसआई घनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह के साथ-साथ ग्रामीण पुलिस-अशोक पासवान, संतोष कुमार, मुजीबुर रहमान, बुंदेल पासवान, सानू कुमार, पप्पू कुमार, पवन कुमार, सोनू कुमार व पुलिस मित्र रोहित झा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >