सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गांवों में टीकाकरण को लेकर करें नियमित चर्चा

सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गांवों में टीकाकरण को लेकर करें नियमित चर्चा

शंकरपुर. सीएचसी शंकरपुर में गुरुवार को जीएवीआइ प्रोग्राम के तहत जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीके दिनकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देकर क्षेत्र में टीकाकरण व्यवस्था को मजबूत करना था. टीकों के महत्व व बीमारियों से बचाव पर दी जानकारी दी गयी. कार्यशाला में प्रखंड समन्वयक (वाधवानी एआइ) बिरेंद्र प्रसाद साहू ने लोगों को रूटीन टीकाकरण के बारे में समझाया. उन्होंने बताया कि कौन सा टीका बच्चों को किस बीमारी से बचाता है. इसके साथ ही उन्होंने गांव स्तर पर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और इसमें स्थानीय प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर चर्चा की, ताकि क्षेत्र के हर बच्चे को समय पर सुरक्षा कवच मिल सके. 28 जून से शुरू होने वाले पोलियो अभियान को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीके दिनकर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों व प्रभावशाली ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गांवों में टीकाकरण को लेकर नियमित चर्चा करें. उन्होंने विशेष रूप से 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही, ताकि एक भी लक्षित बच्चा दवा से वंचित न रहे. मौके पर प्रखंड मूल्यांकन व अनुश्रवण सहायक संतोष कुमार, बिरेंद्र कुमार शर्मा, मुखिया कुंदन कुमार, डाटा ऑपरेटर पूनम कुमारी व श्याम सुंदर राम, लिपिक शशि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >