पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद

उदाकिशुनगंज.

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये जवानों की छठवीं बरसी शुक्रवार को मनायी गयी. शहीदों के सम्मान में आर्मी फिजिकल एकेडमी के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

आर्मी फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि रॉय ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि देश के नवयुवक वैलेंटाइन-डे मनाने में व्यस्त है, परन्तु जिनकी वजह से देश सुरक्षित है तथा दिन रात कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो जाते हैं उन्हें भूल जाते हैं. मौके पर निदेशक तनवीर आलम, आर्मी क्लासेज के शिक्षक पीयूष आनंद, बिहार पुलिस बीएमपी संदीप जी, रौनक, मुन्ना, आकाश, गौतम, रौशन, प्रीति, काजल, आरती, नेहा, ज्योति कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >