परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

मधेपुरा. टीपी कॉलेज के स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा जून 2025 (सीबीसीएस कोर्स) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. शैक्षणिक सत्र 2024-26 के नामांकित छात्रों को 26 से 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा. वहीं विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दो जुलाई तकहै. कॉलेज की वेबसाइट www.tpcollege.org पर जाकर छात्र ऑनलाइन एडमिशन सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं. भरे हुए फॉर्म की रसीद व आवश्यक दस्तावेज कॉलेज में जमा करना अनिवार्य होगा. प्रायोगिक विषयों के लिए 1250 रुपये व सामान्य विषयों के लिए एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है. कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को समय पर परीक्षा फॉर्म भरने व सीआईए परीक्षा में सम्मिलित होने की हिदायत दी है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें विश्वविद्यालय परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >