राठौर ने एआइवाइएफ की प्राथमिक सदस्यता व जिला संयोजक के पद से दिया इस्तीफा

राठौर ने एआइवाइएफ की प्राथमिक सदस्यता व जिला संयोजक के पद से दिया इस्तीफा

मधेपुरा.

वाम युवा संगठन एआइवाइएफ के जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने 22 मार्च से बेतिया में होने वाले संगठन के राज्य सम्मेलन से पहले संगठन के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राज्य नेतृत्व से संगठन संचालन में खुद की असमर्थता के कारणों पर चर्चा के उपरांत राज्य सचिव व अध्यक्ष को लिखे पत्र में जिला संयोजक ने संगठन छोड़ने के पीछे का कारण संगठन संचालन में खुद को फिट नहीं महसूस करने के साथ-साथ निजी कारणों का हवाला दिया है. एआइवाइएफ के प्राथमिक सदस्यता व जिला संयोजक से इस्तीफा देने के बाद राठौर ने कहा कि संगठन छोड़ने के बाद भी सामाजिक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >