गैस की कालाबाजारी रोकने के लिये अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

सिंहेश्वर बाजार में रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिये अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गयी. इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने केस दर्ज कराया है.

मां कामख्या होटल से जांच में मिला एक घरेलू गैस सिलिंडर, होटल को किया सील सिंहेश्वर. सिंहेश्वर बाजार में रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिये अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गयी. इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में अजीत कुमार ने कहा कि एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसडीओ व टीम के द्वारा मां कामाख्या होटल की जांच की गयी. जांच के क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के एक घरेलू गैस सिलिंडर (14.02 किलो) सिरियल नंबर-276857 पी का उपयोग होटल के संचालक द्वारा अपने होटल में किया जा रहा था. अनुदानित घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग दंडनीय अपराध है. घरेलू उपभोक्तओं का गैस आपूर्ति बाधित करने के कारण मां कामख्या होटल को सील कर दिया गया. उक्त सिलिंडर को विधिवत जब्त किया गया. जब्त किये गये (14.02 किलो) सिरियल नंबर- 276857पी गैस सिलिंडर को बाबा सिंहेश्वर एचपी गैस सिंहेश्वर के प्रबंधक मुकेश कुमार मिश्रा को सुपुर्द किया गया. अनुदानित घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग एक संज्ञेय अपराध है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अनुदानित घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने के आरोप में मां कामख्या होटल के संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा-7 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >