बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ की छापेमारी

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ की छापेमारी

मुरलीगंज. बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता तथा टोका लगाकर चोरी छिपे बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने छापेमारी की. इस दौरान पांच उपभोक्ताओं को टोका फंसाकर तथा बकाया होने के बाद विद्युत विच्छेदन कर देने के पश्चात बिजली की चोरी कर उपयोग करते पकड़ा. कनीय अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार मानव बल मनीष कुमार, संजय कुमार, गौरव कुमार व बाल कुमार को शामिल कर छापेमारी के लिए टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. टीम ने जोरगामा पंचायत के बकायेदारों के यहां छापेमारी की. इस दौरान जोरगामा वार्ड 12 रहिका टोला निवासी राजेश कुमार एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर उपयोग करते पकड़ा. वही जोरगामा वार्ड 12 रहिका टोला निवासी मीरा देवी का विद्युत विच्छेदन कर दिया गया था. फिर भी उपभोक्ता के द्वारा चोरी के मामले में 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है. इसी क्रम में जोरगामा वार्ड 12 रहिका टोला निवासी बांसों देवी, शिवनारायण साह तथा मीरगंज वार्ड दस निवासी मो निजाम के घर में छापेमारी की और चोरी करते हुए पकड़ा. सभी उपरोक्तओं पर विद्युत चोरी को मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >