बिहारीगंज में तूफान टी-20 टूर्नामेंट का आगाज, रोमांचक मुकाबले में रघुवंशनगर चार रन से जीता

बिहारीगंज में तूफान टी-20 टूर्नामेंट का आगाज, रोमांचक मुकाबले में रघुवंशनगर चार रन से जीता

छह दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें ले रही हैं भाग, जनसेवक कन्हैया गुप्ता ने किया उद्घाटन

बिहारीगंज. नगर पंचायत के बायपास रोड में तूफान टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जनसेवक कन्हैया गुप्ता ने फीता काटकर किया. मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट किट भी प्रदान की. छह दिनों तक चलने वाले इस नॉकआउट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए दम खमायेंगी.

रोमांचक मोड़ पर जीता रघुवंशनगर

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रधुवंशनगर बनाम परोकिया टोला के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा. रघुवंशनगर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 12 ओवरों के खेल में रघुवंशनगर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 84 रनों का स्कोर खड़ा किया.

आखिरी ओवरों में ढेर हुई परोकिया टोला की टीम

जीत के लिए 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परोकिया टोला की टीम शुरुआत में मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रघुवंशनगर के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे उनकी पारी बिखर गयी. परोकिया टोला की पूरी टीम 11 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह रघुवंशनगर ने इस बेहद करीबी व कांटे के मुकाबले को महज चार रन से अपने नाम कर लिया.

इस मौके पर रघुवंशनगर टीम के कप्तान मो अशलम, परोकिया टीम के कप्तान अवधेश, स्कोरर छोटू, आजम, सरताज के अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ी व बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >