गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती बुधवार को

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को 11:30 बजे से गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया जायेगा.

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को 11:30 बजे से गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया जायेगा. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी तथा अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डाॅ कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष रत्नदीप, विशिष्ट अतिथि हिंदी विभागाध्यक्ष डा वीणा कुमारी तथा सम्मानित अतिथि गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार होंगे. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डा मनोज कुमार ठाकुर करेंगे. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से ससमय कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >