विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आज

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आज

मधेपुरा. बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में गुरुवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर बालश्रम निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का अनुरोध किया गया है. कई प्रधानाचार्यों ने आयोजन के संबंध में सूचना प्रेषित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >