महादलित टोले में लगा शिविर, लोगों की सुनी गयी समस्याएं

महादलित टोले में लगा शिविर, लोगों की सुनी गयी समस्याएं

ग्वालपाड़ा. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत ग्वालपाड़ा प्रखंड के छह पंचायतों में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया. सरौनी कलां पंचायत के वार्ड नंबर 11 शर्मा महादलित टोला, खोखसी सरनपुर वार्ड नंबर आठ, विशवारी वार्ड नंबर तीन, ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर दो, झलाड़ी वार्ड नंबर तीन, पीरनगर वार्ड नंबर एक में शिविर लगाया गया. सरौनी कला में शिविर की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित और दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. सभी पंचायतों में टीम बना दी गयी है, ताकि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे. शिविर में लोगों से शिकायत और आवेदन लिए गए. बीएओ ने कहा कि डॉ आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है. शिविर में छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, आवास योजना, मनरेगा के तहत रोजगार, शिक्षा कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गयी. शिविर में विकास मित्र उषा भारती, अंजन कुमारी, शिक्षा विभाग के अरुण कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, बिजली विभाग के राजीव कुमार, सेविका रेणुका देवी, आशा शकुना देवी, एएनएम सोनम भारती, पीएचइडी के हर्षराज, मनरेगा जॉब कार्ड से गोविंद कुमार और फुलेश्वर शाह, जीविका समूह से सुनीता कुमारी और आयुष्मान कार्ड से नूर अली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >