पंचायतों में इफ्तार पार्टी आयोजित, विश्व में अमन-चैन व सद्भाव की दुआ मांगी

प्रखंड के इसरायण बेला, रौता व बिशनपुर बाजार में रमजान को लेकर जनप्रतिनिधि व युवा संगठन द्वारा रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

कुमारखंड. प्रखंड के इसरायण बेला, रौता व बिशनपुर बाजार में रमजान को लेकर जनप्रतिनिधि व युवा संगठन द्वारा रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसरायण बेला पंचायत स्थित उमवि घोड़दौल में मुखिया रामअवतार ठाकुर, रौता पंचायत में मुखिया संजू देवी तो बिशनपुर बाजार में युवा संगठन के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायतों से आये सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया. इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया. इफ्तार के समय खजूर, फल, शरबत व अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया. सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की. माहौल में भाईचारा, एकता और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया. मौके पर देश और दुनिया में चल रहे तनावपूर्ण हालात तथा युद्ध विराम की स्थिति को लेकर विशेष दुआएं भी मांगी. रोजेदारों ने अल्लाह से विश्व में अमन-चैन, सद्भाव और मानवता की रक्षा की दुआ की. इसरायण बेला के इफ्तार पार्टी में पूर्व मुखिया हाजी तालिब हुसैन समेत मजहर आलम, मो गयास उद्दीन, मो सिराज, मो मुश्ताक, मो नईम, मो शमीम, मो जम्हीर, मो चाको, मो जसीम, जयकुमार शर्मा, मो अनामुल, मो नसीम, मो वहाब व अन्य तो रौता पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलही में समाज सेवी गौतम कुमार समेत पूर्व पंसस मो इस्लाम, मो दाउद, मो रुश्तम, अब्बास, कारी यादव, राजेन्द्र मुखिया, संजय कुमार, पवन कुमार, सौरभ कुमार, अखिलेश कुमार तो बिशनपुर बाजार पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया के युवा संगठन द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार, पंसस प्रभाष यादव, मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम, मो सदरे आलम, मो आलमगीर, तैयब हुसैन, मास्टर फिरोज आलम, मो इब्रान उर्फ़ छोटे, मो एजाज, मो गुलाब, मो एखलाक उर्फ पिंटू, मो गुलाब, युनुस मुस्तफा, मो शमशेर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >