सिंहेश्वर में गूंजा जय बिहार, प्रशांत किशोर ने की मंदिर में पूजा

प्रशांत किशोर अब सीधे जनता के बीच जाकर अपना जनाधार मजबूत कर रहे हैं.

सिंहेश्वर बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे प्रशांत किशोर ने रविवार को बाबा नगरी सिंहेश्वर पहुंचकर आस्था एवं राजनीति का संगम पेश किया. जन सुराज अभियान के सूत्रधार किशोर ने सिंहेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा- अर्चना की. इस दौरान उनके स्वागत में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. जैसे ही प्रशांत किशोर का काफिला सिंहेश्वर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जय बिहार, जय बिहार के नारों से पूरे इलाके को गूंजा दिया. फूल- मालाओं और गाजे- बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. प्रखंड प्रमुख शशि कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंदिर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया. पूजा- अर्चना के बाद प्रशांत किशोर का काफिला नगर भ्रमण करते हुए मधेपुरा की तरफ निकल गया. जहां कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने उनका स्वागत किया. वहां बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए. जानकारी के अनुसार, किशोर मधेपुरा के कॉलेज चौक स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने सिंहेश्वर में रुककर लोगों से संवाद किया और अपने बिहार नव निर्माण अभियान को आगे बढ़ाया. मौके पर जन सुराज से जुड़े बड़े नेताओं में किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि प्रशांत किशोर अब सीधे जनता के बीच जाकर अपना जनाधार मजबूत कर रहे हैं. वहीं मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने इसे आस्था और जनसमर्थन का अनूठा संगम बताया. सिंहेश्वर का यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने बिहार की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर दी है जहां मंदिर की घंटियों के बीच जय बिहार का नारा दूर तक सुनाई दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >