सीएमएमएस व स्व-गणना पोर्टल का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जिला/चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

जनगणना 2027 की तैयारियों को गति : जिला/चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों को तकनीकी पहलुओं की दी जानकारी मधेपुरा. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जिला/चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना प्रबंधन व निगरानी प्रणाली पोर्टल व स्व-गणना पोर्टल के संचालन व उपयोग के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान जनगणना निदेशालय, पटना से आये मास्टर प्रशिक्षक राजीव कुमार झा व ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली, डाटा प्रबंधन तथा निगरानी व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. मास्टर प्रशिक्षकों ने बताया कि सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से ही बीडीओ सह चार्ज अधिकारी द्वारा मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्माण किया जायेगा तथा उससे संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्टिंग और तकनीकी प्रक्रियाओं को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थित बीडीओ सह चार्ज अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पोर्टल के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, इसमें उन्हें बारी-बारी से सिस्टम पर कार्य कराते हुए प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करायी गयी. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी व व्यवस्थित तरीके से कराया गया है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार का प्रभावी प्रशिक्षण आगे प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा, इसमें उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 की तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इससे आने वाले समय में मकान सूचीकरण व गणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी व प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >