पुलिस ने दो अभियुक्तों को भेजा जेल

मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र के भेलवा से एक एससी एसटी एक्ट के नामजद वारंटी को मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मधेपुरा. मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र के भेलवा से एक एससी एसटी एक्ट के नामजद वारंटी को मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी देते बताया कि ओपी क्षेत्र में भेलवा वार्ड 5 से मधेपुरा थाना कांड संख्या 582 के अभियुक्त योगेंद्र यादव पिता स्व. जगदीश यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 500 एमएल का 10 बोतल विदेशी बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. ज्ञात हो कि गुप्त सूचना के आधार पर पीठ पर लटकाने वाले बैग से पिठाई चौक पर मिठाई वार्ड 4 निवासी पंकज कुमार पिता स्व. विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कांड संख्या 597 के अंतर्गत जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >