पुलिस ने प्रतिबंधित 150 बोतल कप सिरप किया बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने प्रतिबंधित 150 बोतल कप सिरप किया बरामद, तस्कर फरार

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित 150 बोतल कप सिरप बरामद किया. इस दौरान तस्कर फरार हो गया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बराही गांव के स्वर्गीय विशेश्वर राय के पुत्र नीतीश कुमार प्रतिबंधित कप सिरप का तस्करी करता है. सूचना के आधार पर दारोगा राजेश कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ बराही गांव पहुंचकर उसके घर से प्रतिबंधित 150 बोतल कप सिरप बरामद किया. जबकि तस्कर नीतीश कुमार फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुधाकर ने बताया कि प्रतिबंधित कप सिरप तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >