बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

मधेपुरा.

जिला मुख्यालय में इन दिनों शहर में लगातार लूटकांड व चोरी की घटना बढ़ गयी है. इसको लेकर मुख्यालय के निर्देशानुसार दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. वही कॉलेज, कर्पूरी चौक व अन्य सभी जगहों पर यातायात थानाध्यक्ष पप्पू व उनकी टीम जांच की. वही बिना हेलमेट के एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वही 35 गाड़ी से 60 हजार वसूला गया. बिना वाहन अनुज्ञप्ति, बीमा व ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया व चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया. वही यातयात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देशानुसार संध्या पैदल गश्ती अभियान चलाया जा रहा है.

वही वाहन चेकिंग अभियान में यातायात थाना प्रभारी पप्पू कुमार धनंजय कुमार ,संजय कुमार, अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >