मानवाधिकार व सामाजिक न्याय के स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मानवाधिकार व सामाजिक न्याय के स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मधेपुरा. मानवाधिकार व सामाजिक न्याय व जिला ईकाई पूर्णिया के स्थापना दिवस पर पूर्णिया जिलाध्यक्ष आशीष प्रकाश की अध्यक्षता में पौधरोपण कर प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया. वही मानवाधिकार व सामाजिक न्याय जिला ईकाई मधेपुरा के ओर से कर सलाहकार अंकित कश्यप ने विचार संगोष्ठी आयोजन का केक काटकर शुभारंभ किया. वहीं मानवाधिकार व सामाजिक न्याय के बारे में जानकारी दी और संगठन के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला. विचार संगोष्ठी में अंकित कश्यप ने कहा बढ़ती आबादी, इंफ्रास्ट्रक्चर , मोटर व्हीकल पॉल्यूशन को देखते हुए हमारे आने वाले समय में स्वाक्ष्य हवा ऑक्सीजन के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है. मौके पर अंशुमान प्रकाश, पंकज कुमार, कोमल कुमारी, चंदन कुमार, रॉबेन कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >