राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जून को

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जून को

मधेपुरा. राजगीर में छह से आठ जून तक आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक व बालिका राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की बालक व बालिका टीम का चयन एक जून को किया जाएगा. यह चयन नीलमणि रेजिडेंशियल स्कूल, कमलपुर घैलाढ़ में आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी हॉकी एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा के सचिव रामपुकार कुमार ने दी. उन्होंने कि शिविर का आयोजन एक जून को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक किया जाएगा. शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. चयनित खिलाड़ियों को आगे की तैयारी के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण नेशनल हॉकी खिलाड़ी सोनू कुमार व अंशु कुमार द्वारा दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को खेल की तकनीक, फिटनेस और रणनीति से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. हॉकी संघ के अध्यक्ष व मर्चेंट नेवी चीफ इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन ने कहा कि हॉकी संघ का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें उच्च स्तर पर खेलने के लिए बच्चे को तैयार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >