गो ग्रीन मधेपुरा अभियान के तहत लगाया जायेगा एक लाख पौधा

गो ग्रीन मधेपुरा अभियान के तहत लगाया जायेगा एक लाख पौधा

मधेपुरा. बिहार दिवस के अवसर पर क्रांति कुमार ने गो ग्रीन मधेपुरा अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना है. क्रांति कुमार ने कहा कि पेड़ों की तेजी से कटाई हो रही है, लेकिन उसी अनुपात में नये पौधे नहीं लगाये जा रहे हैं. इसका असर आने वाले समय में सभी को भुगतना पड़ेगा. पौधारोपण का काम हमें खुद करना होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने “गो ग्रीन मधेपुरा ” अभियान की शुरूआत की गयी है. इसके तहत जिले में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर किसान सभा के राज्य सचिव सदस्य रमन कुमार, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, वेदव्यास महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ आलोक कुमार, पोस्टल विभाग के राज्य उपाध्यक्ष चंचल कुमार, गौतम इन्फोटेक के निदेशक अमित कुमार, प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव, शिक्षक नेता जवाहर प्रसाद यादव, शिक्षक सनोज कुमार, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष वसीम उद्दीन नन्हे, सचिन शुभम स्टालिन, एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पौधरोपण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >