एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिसर में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधराेपण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया था. इसका उद्देश्य देश में वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना व लोगों को पौधराेपण के प्रति जागरूक करना है. कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ को मां के समान माना जाता है. जैसे मां हमारा पोषण करती है, वैसे ही पौधे भी हमें पोषण प्रदान करते हैं. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि उनके देखभाल की भी जरूरत है. इस अभियान के कारण देश में वृक्षों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पर्यावरण- प्रदूषण कम हुआ है. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डा उपेंद्र प्रसाद यादव, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के डाॅ सुधांशु शेखर, एमएलटी कॉलेज सहरसा के डाॅ संजीव कुमार झा, आरएम कॉलेज सहरसा कै अमीश कुमार, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा के डा कपिलदेव पासवान, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा के शशिकांत कुमार, एमएस कॉलेज उदाकिशुनगंज मो सरवर मेहंदी, कार्यालय सहायक तहसीन अख्तर, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, सोनू प्रसाद सुमन, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >