मेडिकल कॉलेज के गार्ड का पिकअप ड्राइवर ने फोड़ा सिर, गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज के गार्ड का पिकअप ड्राइवर ने फोड़ा सिर, गिरफ्तार

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गार्ड का पिकअप ड्राइवर ने लोहे के रड से सिर फोड़ दिया. इस बाबत पीड़ित गार्ड गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड है. कार्य के दौरान पिकअप बीआर 11 सीडी 5390 के ड्राइवर गम्हरिया वार्ड 10 निवासी आशीष आनंद ने पार्किंग बैरियर को तोड़ते हुए चला गया, जब ड्राइवर को समझाने गये तो उक्त ड्राइवर ने रड सिर पर जान मारने के नियत से मार दिया. जिससे उसका सिर फट गया. सहयोगियों ने अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में मौजूद पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर थाना ले गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >