राजद ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक

राजद ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक

कुमारखंड. सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर मतदाता बचाओ अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व राजद नेता बीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत, मंगरवारा, पुरैनी, रामनगर महेश, बिशनपुर बाजार आदि पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. क्षेत्र के बीएलओ का मोबाइल नंबर स्थानीय लोगों के बीच सार्वजनिक किया, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि राजद पुनरीक्षण को लेकर अलर्ट मोड में है. मौके पर बीरेंद्र मुखिया, मो फैज आलम, बिन्देश्वरी यादव, पवन मंडल, प्रमोद पंडित, मो ग्यासउद्दीन, मो आलीन, कुमार मंडल, गुत्तर चौधरी, मो जहांगीर, मो मिन्नत, रामभद्र यादव, मो ईसा खान, सरपंच बिलाश शर्मा, सचेंद्र यादव, ललन यादव, अरविंद मेहता, संजीव मेहता, इब्राहिम खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >