एयर स्ट्राइक पर लोगों ने मनाया जश्न, हुई आतिशबाजी

पाकिस्तान पर की गयी एयर स्ट्राइक पर युवा संघ और स्थानीय युवकों ने मुख्य बाजार स्थित शर्मा चौक सहित अन्य जगहों पर एकत्रित होकर जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की.

सिंहेश्वर. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गयी एयर स्ट्राइक पर युवा संघ और स्थानीय युवकों ने मुख्य बाजार स्थित शर्मा चौक सहित अन्य जगहों पर एकत्रित होकर जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की. बताया गया कि आतिशबाजी कर सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया गया है. इस अवसर पर युवकों ने कहा कि यह स्ट्राइक हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है और यह संदेश देती है कि भारत अब हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. यह स्ट्राइक ये भी दिखाती है कि देश का हर नागरिक, हर कार्यकर्ता, राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति सजग और एकजुट है. कहा कि भारतीय सेना ने सही समय पर सही कदम उठाया है. यह भी बताया कि इस हमले में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसमें एक सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया. ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है. जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी. मौके पर विजय टेकरीवाल, मनीष कुमार, आशीर्वाद कुमार, पंकज भगत, मिलन कुमार, भानु कुमार, सावन गोस्वामी, मनीष भगत, मनीष साह, हरिओम चौधरी, लेखराज, अमरनाथ गुप्ता, रौशन सिंह, हिमांशु, सोनू साह, रघुवंश साह, नीरज साह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >