पैसा छीनकर भाग रहे झपट्टमार को लोगों ने पकड़ा

पैसा छीनकर भाग रहे झपट्टमार को लोगों ने पकड़ा

प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज बाजार के दुर्गा स्थान चौक के पास झपटमार ने बाइक सवार एक महिला से पैसा व कागज रखा बैग छीनकर भाग गया. हल्ला होने पर लोगों ने एक झपटमार को गोलबाजार के पास पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने झपटमार की पिटाई कर दी. इसकी सूचना पुलिस को दी. हालांकि इस दौरान एक झपटमार फरार हो गया. बताया गया कि रजनी मिलिक निवासी राजकुमार यादव की पत्नी गुड़िया कुमारी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 11 हजार रुपया निकासी कर रिस्तेदार पप्पू कुमार के साथ जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो झपट्टामारों ने थैला छीनकर भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने एक को पकड़ लिया. जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा. झपट्टामार ने नाम ऋषि कुमार पिता पिशु कुमार बताया. वह कटिहार जिले के रौतारा वार्ड नंबर एक का निवासी है. इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि घटना को लेकर पीड़ित ने आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >