ग्वालपाड़ा. आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर ग्वालपाड़ा व अरार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते है. उन्होंने लोगों से बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में मनाने की अपील की. इस दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं दी जाए तथा प्रतिबंधित मांस का उपयोग न किया जाये. साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी एवं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अरार में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुये कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करें. तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. बैठक में टेमाभेला पंचायत के मुखिया विजय कुमार विमल, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बिजली विभाग के जेई निलेश कुमार, धीरज कुमार, पप्पू कुमार सिंह, पी टी सी चंद्रकांत भारती, प्रभाकर कुमार ,जय जय राम पासवान , एवं ग्वालपाड़ा थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सी ओ देवकृष्ण कामत, जे ई निलेश कुमार, डॉ उपेन्द्र कुमार,सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी लोगों ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि अरार एवं ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद का त्योहार हमेशा की तरह इस बार भी पूरी शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा.
बकरीद को लेकर अरार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर ग्वालपाड़ा व अरार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
