बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दिन कुर्बानी धार्मिक मर्यादा और संवेदनशीलता के अनुरूप पर्दे में करें ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो.

सिंहेश्वर आदर्श थाना परिसर में बकरीद ईद अल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि 28 मई को इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक बकरीद का त्योहार है. जिसे ईद अल अजहा के नाम से भी जाना जाता है. बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाइचारे के साथ मनाने की अपील. पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दिन कुर्बानी धार्मिक मर्यादा और संवेदनशीलता के अनुरूप पर्दे में करें ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो. अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें. उन्होंने यह भी बताया कि शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कुछ संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है. जहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. वहीं प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग ईदगाह में पहुंचकर बकरीद पर्व को सफल बनाए. यहां पर कभी भी किसी प्रकार की घटना दुर्घटना घटित नहीं हुआ है. आगे भी कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आएगी. यहां के लोग एक साथ मिलजुलकर किसी भी पर्व को मनाते आए है. मौके पर उप मुख्य पार्षद परवेज आलम, मनोज यादव, सरोज कुमार सिंह, हरीशचंद्र राम, चंदन साह, विजय टेकरीवाल, जयकृष्ण शर्मा, महताब आलम, सलमान आलम, मो हदीश, रंजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >