पढ़ाई को रोचक बना देता है पीबीएल

पढ़ाई को रोचक बना देता है पीबीएल

उदाकिशुनगंज. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में गुरुवार को पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के पीबीएल से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. बीईओ सागर कुमार चौधरी ने शिक्षक – शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सबों के बेहतर समन्वय, लगन, परिश्रम और कर्मठता का परिणाम है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड लागातार 12वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर कायम रहा है. इस बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम के सभी सदस्यों, प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, पीबीएल के नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूर्व बीईओ विजय कुमार को जाता है. ये सभी निरंतर शिक्षकों से संपर्क में रहते हुए मार्गदर्शन करते रहे. तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरी तकनीकी टीम की ओर से बीईओ का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. पढ़ाई को रोचक बना देता है पीबीएल प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम ने बीईओ का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताया है कि नवपदस्थापित बीईओ के मार्गदर्शन में उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उम्दा प्रदर्शन करता रहेगा. जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने पीबीएल के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा छह से आठ के बच्चों को गणित व विज्ञान की पाठ्यपुस्तक आधारित टॉपिक को बेहतर तरीके से पढ़ने समझने, करने और सीखने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. मौके पर तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, कुमार किशोर केशरी, चंद्रभूषण पासवान, कुमार संजय प्रताप, संजय कुमार पुतुल, वंदना कुमारी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >