साइकोलॉजी विभाग में पैट का इंटरव्यू आठ को

साइकोलॉजी विभाग में पैट का इंटरव्यू आठ को

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर स्थित विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में पैट-2022 व 23 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की इंटरव्यू परीक्षा आठ अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे से होगी. विभागाध्यक्ष प्रो एमआइ रहमान ने बताया कि अभ्यर्थियों को उक्त तिथि में निर्धारित समय से आधा घंटा पहले विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, पीजी का अंकपत्र, सभी सेमेस्टर का प्रवेश पत्र, पैट/ यूजीसी नेट/ जेआर एफ, बेट का अंकपत्र व एडमिट कार्ड, ऐसे अभ्यर्थी जो विश्वविद्यालय में शिक्षक या कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं उन्हें अनुभव प्रमाणपत्र, अनापत्ति प्रमाणपत्र , रिफर्ड या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त शोध जर्नल में प्रकाशित दो लेख, स्वघोषणा पत्र जिस में यह वर्णित हो कि अभ्यर्थी किसी सरकारी या गैरसरकारी संस्था में कार्यरत नहीं है, दो पासपोर्ट आकर का फोटो लाना अनिवार्य होगा. सभी डोकोमेंट कि फोटोकॉपी दो सेट में भी देना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >