पैट 22 व 23 का परीक्षा परिणाम विधिवत हो जारी

पैट 22 व 23 का परीक्षा परिणाम विधिवत हो जारी

मधेपुरा. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव के नेतृत्व में बीएनएमयू के अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार सिंह को पैट- 22 व पैट- 23 का परीक्षा परिणाम विधिवत रूप से जारी करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने कहा कि बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने यूएमआइएस पोर्टल पर होली की छुट्टी के बीच ही पैट- 22 व पैट- 23 का परीक्षा परिणाम चोर दरवाजे से जारी कर दिया है. छात्र अपने लॉग इन आइडी व पासवर्ड से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग ने सारे नियम-परिनियम को ताक पर रखा गया है. पारदर्शिता का ख्याल नहीं रखा है. मौके पर छात्र जदयू के विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव नीरज कुमार, विश्वविद्यालय महासचिव गुलशन कुमार, विश्वविद्यालय सचिव गुलशन कुमार गौरव, टीपी कॉलेज अध्यक्ष प्रेम कुमार, आरएम कॉलेज उपाध्यक्ष मो सानू, बिट्टू, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >