सरकारी विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य पर पीटीएम आयोजित

सरकारी विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य पर पीटीएम आयोजित

अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर की चर्चा उदाकिशुनगंज़ प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया। बीइओ सागर कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत पीटीएम का सफल आयोजन हुआ़ इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रधानों, तकनीकी टीम, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया़ उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका़ तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की मानसिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति जागरूक बनाना तथा घर पर अध्ययन के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है़ उन्होंने कहा कि बच्चों के आत्मविश्वास, व्यवहार और शैक्षणिक प्रगति में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है़ अभिभावक यदि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तो वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं़ कार्यक्रम के सफल संचालन में विभिन्न पंचायतों के तकनीकी टीम सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी़ जोतैली, मंजौरा, बीड़ी रणपाल और लश्करी पंचायत में मंजर आलम, मधुबन, बड़ाही आनंदपुरा, पिपरा करौती और गोपालपुर पंचायत में शैलैश कुमार चौरसिया, खाड़ा, बुधमा, शहजादपुर और नयानगर पंचायत में प्रसून सिंह तथा नगर परिषद क्षेत्र में वंदना कुमारी ने समन्वय की जिम्मेदारी निभायी़ इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा हुई़ साथ ही विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >