श्रावणी मेले की तैयारी शुरू: सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम

श्रावणी मेले की तैयारी शुरू: सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम

पेयजल, शौचालय, धर्मशाला, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से हुई समीक्षा सिंहेश्वऱ बिहार का देवघर प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सह न्यास समिति अध्यक्ष अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को हुई़ बैठक में पिछले निर्णयों की समीक्षा के साथ- साथ इस वर्ष सावन में आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की रणनीति बनायी गयी. बैठक में पेयजल, शौचालय, धर्मशाला, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की गयी़ डीएम ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी़ बाबा मंदिर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार बैठक में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और विकासात्मक योजनाओं पर भी चर्चा हुई. मंदिर परिसर में नए शेड और विशाल पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं बाबा मंदिर के उत्तर बह रही बरसाती नदी में पुल से लेकर पार्किंग स्थल तक सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जायेगा. मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्टील ग्रिल और मजबूत रेलिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया. जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित हो सके. भीड़ नियंत्रण के लिए होगी विशेष बैरिकेडिंग श्रावणी मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर बैरिकेडिंग की जाएगी. श्रद्धालुओं की निकासी दक्षिणी गेट से करायी जायेगी ताकि आवागमन सुचारु बना रहे. इसके अलावा बाबा मंदिर के शिखर पर एक विशाल आकर्षक ध्वज भी स्थापित किया जाएगा. जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा. पंडाल में रोशनी और पंखे की रहेगी व्यवस्था मंदिर प्रांगण एवं परिसर में विशाल पंडाल लगाये जायेंगे, जहां पर्याप्त प्रकाश और पंखों की व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भोजन करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. मंदिर मार्ग से हटेंगी दुकानें प्रशासन ने बरसाती पुल से लेकर मंदिर गेट तक लगी अस्थायी दुकानों को हटाने का भी निर्णय लिया है. ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे. बैठक में डीडीसी सह सचिव अनिल बसाक, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल, सदस्य विजय कुमार सिंह, हरेंद्र मंडल, रोशन ठाकुर, डॉ जवाहर पासवान, अमरनाथ ठाकुर, योगानंद भारती, प्रबंधक भवेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >