समाज की एकजुटता को पंडा समाज ने किया शंखनाद, संगठन को 15 दिनों का अल्टीमेटम
Copied link
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला में पंडा स्वजातीय एकीकरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, भविष्य की सुरक्षा और नई पीढ़ी के उत्थान पर गंभीर मंथन किया गया.
सिंहेश्वर.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला में पंडा स्वजातीय एकीकरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, भविष्य की सुरक्षा और नई पीढ़ी के उत्थान पर गंभीर मंथन किया गया. सभा में सर्वसम्मति से तापस पंडा समाज महा संगठन समिति के पदाधिकारियों को सक्रिय होने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. निर्णय लिया गया कि यदि निर्धारित समय में संगठन सक्रिय नहीं होता है तो समाज भविष्य की रणनीति हेतु कठोर वैकल्पिक कदम उठाने को विवश होगा. बाबा सिंहेश्वर अनंत ठाकुर तापस धर्म रक्षा सेवा समिति के द्वारा आयोजित बैठक में सिंहेश्वर सहित कुशेश्वर स्थान, नेपाल सखरा, चंसीपट्टी, बरुआरी, रहुआ, विसोल और तरावे के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया. मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. मौके पर सभा की अध्यक्षता महाकांत ठाकुर, पीठाधीश ऋषि झा, नरेश मिश्रा, नारायण झा, शंकर झा, हीरा ठाकुर, नवीन ठाकुर, दीपक ठाकुर, पालजी ठाकुर, सुनिल ठाकुर, अशोक ठाकुर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.