मधेपुरा. सिविल कोर्ट के नये भवन को अत्याधुनिक सुविधा से लैस तो बना दिया गया है, लेकिन तकनीकी सुविधाओं के प्रयोग में आमलोगों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किये जाने से यदा कदा समस्या उत्पन्न होती रहती है. खासकर नव निर्मित भवन, इसका उद्घाटन गत तीन मई को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के द्वारा संपन्न हुआ था बुधवार को एक बार फिर क्षमता से करीब दो गुना लोगों के एक लिफ्ट में चढ़ जाने से लिफ्ट जाम हो गया व कई लोग अंदर फंस गये. कोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ताओं की सूझबूझ व प्रयास से अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा स्वयं ही मामले की गंभीरता को देखते हुये. मौके पर मौजूद रहे और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते दिखे. मौके पर मौजूद लिफ्टमैन सुधीर कुमार ने बताया कि बार बार मना करने के बावजूद लिफ्ट में जबरन बहुत अधिक लोग सवार हो जाते हैं. कई बार लोग लिफ्टमैन को भी अंदर नहीं रहने देते हैं. ऐसे में लिफ्टमैन ने ठोस स्थायी व्यवस्था होने तक लिफ्ट को तत्काल रूप से बंद करने की गुहार लगायी है.
निर्देशों की अवेहलना कर क्षमता से अधिक लोग चढ़ रहे लिफ्ट में, हादसे को आमंत्रण
निर्देशों की अवेहलना कर क्षमता से अधिक लोग चढ़ रहे लिफ्ट में, हादसे को आमंत्रण
