ओवरलोड सीमेंट लदा ट्रैक्टर का डाला ऑटो पर पलटा, घंटों सड़क जाम

मिठाई शिविर क्षेत्र के भेलवा घैलाढ़ मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरातफरी का केंद्र बन गया, जब ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक एक गुजर रहे ऑटो पर पलट गया.

भेलवा-घैलाढ़ मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा. बिना नंबर प्लेट के चल रहा था ट्रैक्टर, जांच में जुटी पुलिस मधेपुरा. मिठाई शिविर क्षेत्र के भेलवा घैलाढ़ मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरातफरी का केंद्र बन गया, जब ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक एक गुजर रहे ऑटो पर पलट गया. हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर मधेपुरा से सीमेंट लेकर घैलाढ़ की ओर जा रही थी. हैरानी की बात यह है कि वाहन पर आगे-पीछे कहीं भी नंबर प्लेट मौजूद नहीं था, इससे इसकी पहचान को लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं. ट्रैक्टर चालक राजकुमार ने बताया कि भेलवा के पास सड़क दोनों तरफ ऊंची और बीच में काफी गहरी है. इसी कारण संतुलन बिगड़ा और डाला अचानक पलट गया. ओवरलोडिंग को घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है. वहीं ट्रैक्टर मालिक अजय कुमार से ट्रैक्टर पर नंबर नहीं होने का वजह पूछा गया तो उन्होंने नंबर प्लेट नहीं आने की बात बताया है, जबकि ट्रैक्टर करीब पांच साल पहले खरीदा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मिठाई प्रभारी देवेंद्र ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और सीमेंट खाली करा कर ट्रैक्टर को सीधा कराते हुए पुनः यातायात बहाल कराया. स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बिना नंबर और ओवरलोड वाहन लगातार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में है. सड़क पर दोनों तरफ दुकानदारों ने सड़क पर ईंट देकर ऊंचा कर दिया है. वहीं दुकानदारों ने अपने-अपने आगे में अतिक्रमण भी कर रखा है. इस कारण अक्सर यहां जाम की समस्या बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >