आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस का आयोजन

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को आइसीडीएस की ओर से गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गयी. गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर एवं टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गयी. गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. गौरतलब हो कि हर माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह गोद भराई दिवस मनाया जाता है. गोद भराई रस्म में पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं अन्य महिलाओं ने भाग लिया. ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत टेमाभेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 70 पर सेविका प्रमिला कुमारी ने गोद भराई रस्म के साथ गांव में जागरूकता अभियान चलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >