प्रायोगिक/ मौखिकी परीक्षा 21 से

प्रायोगिक/ मौखिकी परीक्षा 21 से

मधेपुरा. पीजी द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस कोर्स की प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा विभाग व सभी संबंधित महाविद्यालयों का 21 से 26 जुलाई तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित विभागाध्यक्षों से पत्र जारी कर कहा है कि वाह्य परीक्षकों की सूची को संबंधित संकायाध्यक्षों से सहमति उपरांत कुलपति से अनुमोदन कराकर अपने स्तर से प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा उक्त तिथि में सुविधानुसार निर्धारित करें. संबंधित विषय के परीक्षार्थी व संबंधित महाविद्यालय को उक्त आशय की सूचना देने का कष्ट करेंगे. वाह्य परीक्षकों की अनुमोदित सूची से अपने स्तर से नियुक्त करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायें. परीक्षा संपन्न होने के उपरांत पत्रक, डिस्पैच मेमो अंक पत्रक सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >