बॉक्सर से मारकर पुरैनी में एक व्यक्ति की हुई हत्या

पोखर के महार पर एक व्यक्ति पवन सहनी की लोहे के नुकीले बॉक्सर से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

पुरैनी . मुख्यालय में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी . घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार पुरैनी मुख्यालय में थाना से लगभग सौ मीटर दक्षिण पूर्व के कोने पर स्थित पोखर के महार पर एक व्यक्ति पवन सहनी की लोहे के नुकीले बॉक्सर से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जब जख्मी के परिजनों को घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो आनन फानन में पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में गुरुवार की रात पवन सहनी की मौत हो गयी. पवन की मौत की सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं आसपास के समाज में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुरैनी थाना की पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पत्नी के द्वारा थाना में दिया गए आवेदन में बताया गया है कि पवन सहनी पोखर के महार पर खड़ा होकर अपने बगीचे से आम तुड़वाने को लेकर दिनेश सहनी से बातचीत कर रहा था. लेकिन इसी क्रम में बात बढ़ गई और कहासुनी हो गई. इसके बाद दिनेश सहनी के इशारें पर राहुल ने बॉक्सर सिर्फ पवन को मारना शुरू कर दिया, इलाज के क्रम में पवन की मौत हो गई. थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब मारपीट की घटना हुई थी उसके अगले ही दिन परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी और चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था लेकिन अब जब इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई है तो मामला हत्या का बन जाएगा. उन्होंने बताया कि जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >