सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा में एनएच 106 पर पिकअप के धक्के से ग्वालपाड़ा पूरब टोला निवासी रामनाथ यादव जख्मी हो गया. रामनाथ यादव का उपचार पीएचसी में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ग्वालपाड़ा पूरब टोला निवासी रामनाथ यादव सुबह बहियार जा रहा था. इसी दौरान एनएच 106 पर पिकअप ने धक्का मार दिया. पिकअप का नंबर बीआर 10 जीबी 2903 है. धक्का से रामनाथ का सिर फट गया. लोगों रामनाथ को पीएचसी ले गया, जहां इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक रामनाथ खतरे से बाहर है. घटना के बाद लोगों ने पिकअप को ड्राइवर सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >