प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार में बुधवार को करेंट लगने से एसआरआई बालाजी एक्वा सर्विस के संचालक राजू कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बिशनपुर बाजार निवासी राजू कुमार आरओ वाटर प्लांट में रोज की तरह काम कर रहा था. इसी दौरान करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी़ घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.