18 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

18 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपट्टी वार्ड संख्या चार से पुलिस ने 18 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पासवान ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रतनपट्टी वार्ड संख्या चार निवासी मिठू कुमार पिता-राजेंद्र मंडल घर में भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा है. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से रतनपट्टी वार्ड में छापेमारी की गयी. जैसे ही पुलिस टीम मिठू कुमार के घर के पास पहुंची, उसने पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. इसके बाद अंचलाधिकारी की उपस्थिति में उसके घर की तलाशी ली गयी. इस दौरान घर से 18 किलो गांजा बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त एक डिजिटल तराजू व मोबाइल बरामद किया गया. जब्त किये सामान की विधिवत सूची बनाकर अंचलाधिकारी के समक्ष सील बंद किया गया. पूछताछ में मिठू कुमार ने बताया कि वह गांजा थोक में खरीदकर छोटे-छोटे पुड़ियों में बेचता था. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >