शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा . थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने डेफरा नहर के पास से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति बाइक से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बाइक पर बंधी झोला से शराब की बदबू आ रही थी. जांच करने पर तीन पॉलीथिन में 15लीटर देसी शराब बरामद हुआ. नाम अंजनी किशोर निवासी खाड़ी बताया. गिरफ्तार शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >