मोबाइल चोरी करते एक धराया

मोबाइल चोरी करते एक धराया

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला के झिटकिया स्थित एक घर से मोबाइल चोरी करने के दौरान एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस बाबत पीड़ित झिटकिया पासी टोला वार्ड संख्या दो निवासी रौशन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. बताया कि वह घर में था. इसी बीच एक युवक घर में घुस गया. मोबाइल लेकर भागने लगा, जिससे पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने नाम सहरसा जिला के नवहट्टा वार्ड 13 निवासी रिजवान बताया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >