रेप पीड़िता की मौत पर एनएसयूआइ ने निकाला कैंडल मार्च

रेप पीड़िता की मौत पर एनएसयूआइ ने निकाला कैंडल मार्च

मधेपुरा. एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग की पीएमसीएच प्रशासन पर कार्रवाई व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की. कैंडल मार्च टीपी कॉलेज के मुख्य द्वार से भूपेंद्र नारायण मंडल चौक तक निकाला गया. मार्च में शामिल एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ नारे लगाये. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार हमारी मां, बहने और बेटियों की आबरू को सुरक्षित रखने में असफल है. यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. अपराधी बेलगाम है. बढ़ती आपराधिक घटनाएं इस बात का सबूत है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित बच्ची के साथ रेप हुए और फिर सरकार की कुव्यवस्था ने उनकी हत्या की. घंटों पीएमसीएच में पीड़ित बच्ची को भर्ती नहीं किया गया. इस कारण उसकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि यह हत्या है और इसका जिम्मेदार बिहार की डबल इंजन सरकार है. जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर की दलित बच्ची के साथ जब तक न्याय नहीं होता है, संघर्ष जारी रहेगा. कैंडल मार्च में नवीन कुमार, लालबहादुर, रणधीर कुमार, लालू कुमार, रोहित कुमार, उमेश कुमार, संतन कुमार, शंकर कुमार, साजन कुमार, सुमन कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >