शीतल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पायी नगर परिषद

शीतल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पायी नगर परिषद

मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने लाखों के लगे शुद्ध शीतल पेयजल में लूटपाट का आरोप लगायी है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद में सिर्फ लूट हो रही है. जब नगर परिषद कार्यलय, जिला व्यवहार न्यायालय, डीआरसीसी भवन व समाहरणालय के सामने लगे शुद्ध शीतल पेयजल की जांच की गयी तो, वहां से जल नहीं निकल रहा था. उन्होंने कहा कि जब इन जगहों से जल नहीं निकल रहा है तो बाकी जगहों की बात ही छोड़िये. विनीता ने कहा कि नगर परिषद में लाखों रुपये से कई जगहों पर शीतल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है, लेकिन अब गर्मी बीतने को है, लेकिन अभी तक नगर परिषद शीतल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >